नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने मुख्यमंत्री की पद से इस्तीफा दे दिया है। आप पार्टी की मुख्यमंत्री आतिशी राजनिवास पर जाकर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है, साथ ही बहुत जल्द ही भाजपा पार्टी द्वारा कोई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकता है।
आपको बता दें कि आतिशी ने 21 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अबकि बार के चुनाव में जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चुनावों के दौर में आप पार्टी को सिर्फ 22 सीटें हासिल हो पाई हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत के आंकड़े को पार किया है। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह, बाबरपुर विधानसभा सीट से गोपाल राय, संदीप पाठक सहित पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच गए है।
इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है, साथ ही पार्टी को 70 सीटें में 22 पर सिमट कर रह गई, जबकि भाजपा ने जनता का भरोसा जीतते हुए 48 सीटों पर कब्जा कर लिया है। ये पहली बार है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, साथ ही चुनाव परिणामों के बाद आप पार्टी के नेताओं ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा देकर नई सरकार के गठन का रास्ता साफ कर दिया है। दिल्ली में भाजपा ने अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है, साथ ही पार्टी बहुत जल्द ही अपने विधायक दल की बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन करेगी। दिल्ली में सालों वर्ष बाद भाजपा का नया मुख्यमंत्री बन पाएगा।
आतिशी का इस्तीफा देने के बाद दिल्ली की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। अब सबकी नजरें उपराज्यपाल की तरफ हैं, जोकि भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। दिल्ली की राजनीति में यह बहुत बड़ा बदलाव है, जहां आम आदमी पार्टी को सत्ता गंवानी पड़ गई है।