Monday, March 17, 2025
Home Breaking-News दिल्ली चुनाव से पहले नेहा सिंह राठौर का केजरीवाल पर निशाना ,पूंछा ‘दिल्ली में का बा’

दिल्ली चुनाव से पहले नेहा सिंह राठौर का केजरीवाल पर निशाना ,पूंछा ‘दिल्ली में का बा’

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली।


उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ‘यू पी में का बा’ से सुर्खियां बटोरने वाली भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने अब दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सरकार और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए नया गाना गाया है। नेहा सिंह राठौर ने ट्विटर और फेसबुक पर इसे शेयर किया है। हालांकि अभी गाना पूरा नहीं है।

नेहा सिंह राठौर ने अपने व्यंग्य गीत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का भी जिक्र किया है। दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में ठेके खोले जाने पर भी कटाक्ष किया है। गाने के माध्यम से नेहा सिंह ने दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को घेरा है। वीडियो में नेहा सिंह कह रही हैं कि गाना तैयार है लेकिन अभी पूरी तरह से प्रेक्टिस नहीं की है।

नेहा सिंह राठौर वीडियो में बताया है कि रिसर्च करने के बाद मुद्दों को गाने में शामिल किया गया है। उन्होंने दिल्ली की जनता से पूछा है कि ऐसे कौन से और मुद्दे जोड़ने हैं। दिल्ली के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। नेहा सिंह राठौर के मुताबिक ‘दिल्ली में का बा’ के पहले पार्ट की रिकॉर्डिंग प्रक्रिया में है। यदि लोग दिल्ली के अन्य मुद्दे उनके साथ साझा करते हैं तो वह पार्ट 2 भी तैयार करेंगे। दिल्ली बड़ा राज्य है एक से डेढ़ मिनट के गीत में सभी मुद्दे तो शामिल नहीं कर पाएंगे।
आप को बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की उत्तरी पूर्वी लोकसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के लिए नेहा सिंह राठौर ने चुनाव प्रचार किया था और जनसभाओं को संबोधित भी किया था।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups