Monday, April 7, 2025
Home Breaking-News दिल्ली का प्रदूषण हुआ और जहरीला, AQI पहुंचा खतरनाक स्तर पर

दिल्ली का प्रदूषण हुआ और जहरीला, AQI पहुंचा खतरनाक स्तर पर

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली।

दिल्ली और NCR में प्रदूषण ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी ठंड के मौसम के साथ प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई है। IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिल्ली के आसमान में स्मॉग का प्रभाव बना हुआ है, जो प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को दर्शाता है।

सीपीसीबी ने दर्ज किए आंकड़े

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 359 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में AQI स्तर गंभीर स्थिति में है, जैसे – मुंडका (418), अशोक विहार (398), द्वारका (356), जहांगीरपुरी (397), और विवेक विहार (383)। CPCB की और से इस स्तर को सांस और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक बताया जा रहा हैं।

देश में तापमान स्थिर, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD के अनुसार देश के अधिकांश भागों में तापमान स्थिरतापूर्ण है।हालांकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के लिए संभावित विश्लेषण जारी किया है। 7-10 नवंबर के दौरान दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, और रायलसीमा में भी भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

दिल्ली एनसीआर के लिए चिंताजनक स्थिति

अभी तक देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हवा की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली-NCR में बेहद चिंताजनक स्थिति बनी हुई है, और लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups