नई दिल्ली।
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है, जबकि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह 7:30 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सरकार ने राजधानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण की पाबंदियों को लागू किया है, लेकिन इसका असर फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।
आज के मौसम का हाल
आज दिल्ली का सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में, 20 से 23 अक्टूबर तक, अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शनिवार सुबह 7:30 बजे दिल्ली का एक्यूआई 273 दर्ज किया गया, जो “खराब” श्रेणी में आता है। एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में फरीदाबाद का AQI 207, गुरुग्राम 183, गाजियाबाद 240, ग्रेटर नोएडा 164 और नोएडा का 228 रहा। दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की चादर भी देखी गई।
दिल्ली के प्रमुख इलाकों का AQI
दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर भी चिंताजनक है। मुंडका में AQI 369, नरेला 329, पटपड़गंज 310, रोहिणी 334, वजीरपुर 354, जहांगीरपुरी 347, द्वारका सेक्टर 8 में 345, बुराड़ी क्रॉसिंग में 303, बवाना में 366 और आनंद विहार में 333 दर्ज किया गया।
अन्य इलाकों का एक्यूआई
दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थानों में विवेक विहार का AQI 269, सोनिया विहार 253, सिरी फोर्ट 253, शादीपुर 298, श्री अरविंदो मार्ग 219, पूसा 239, आरके पुरम 273, पंजाबी बाग 284 और नेहरू नगर का AQI 269 रहा।
दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य स्थानों का एक्यूआई
नॉर्थ कैंपस डीयू में 251, एनएसआईटी द्वारका में 299, ओखला फेज टू में 291, आईटीओ 228, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 253, लोधी रोड 205 और आईजीआई एयरपोर्ट का AQI 229 रहा।