नई दिल्ली।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में देवरानी और जेठानी के बीच हुए विवाद ने खूनी रंग ले लिया। जेठानी ने गाजियाबाद से अपने भाइयों को बुलाया जिसने देवरानी को गोली मार दी। घायल महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चार आरोपियों को पब्लिक ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
घायल महिला की पहचान सादमा के तौर पर हुई है। वह परिवार के साथ सीलमपुर थाना क्षेत्र के वेलकम कॉलोनी में रहती है। बताया जा रहा है का जेठानी से बुधवार रात किसी बात को लेकर अनबन हो गया, गुसाई जेठानी ने इस बात की जानकारी अपने भाइयों को दे दी। आप है की जेठानी के चार भाई कुछ लड़कों के साथ पहुंचे , और उनमें से एक भाई ने मारपीट के बाद गोली चला दी। इस गोलीबारी में एक गोली सादमा के पेट में जा लगी। जिससे वह घायल हो गई। आनंद फानान में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। इस बीच स्थानीय लोगों ने भाग रहे चार आरोपियों को तबोच लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। ताकि बाकी आरोपियों की भी पहचान हो सके।