Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News बच्ची को मुंह में दबाकर दौड़ा गधा,महिला का पैर काटा

बच्ची को मुंह में दबाकर दौड़ा गधा,महिला का पैर काटा

by POOJA BHARTI
0 comment
  • मुश्किल से छुड़ाया, 3 घायल; सोजत में तीन घंटे तक मचाया उत्पात

सोजत/पाली।

पाली के सोजत में गधे ने तीन घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। मामला गुड़ा कलां गांव का है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक गांव में गधे की दहशत रही। बाद में लोगों ने उसे मुश्किल से काबू किया और मुंह को रस्सियों से बांध दिया।

गांव वालों ने बताया कि गुड़ा कलां गांव में सुबह 11 बजे गधे ने राह चलती महिला भंवरी देवी के पैर को काट लिया। महिला जोर-जोर से चिल्लाई। गधे ने पंजा नहीं छोड़ा। महिला रस्ते पर गिर पड़ी। चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बड़ी मुश्किल से उन्होंने गधे के चंगुल से भंवरी देवी को छुड़ाया। महिला के पैर में जख्म हो गया।

इसके बाद गधे ने रास्ते पर चलती एक बच्ची को मुंह में दबा लिया और दौडऩे लगा। इससे गांव में हडक़ंप मच गया। लोग चिल्लाते हुए गधे के पीछे भागे। बच्ची ने कंधे के पास से बच्ची को जबड़े में दबा रखा था। बच्ची रोती चीखती रही।

गांव के लोगों ने लाठी-डंडे संभालकर गधे को गांव के रास्तों पर घेरने की कोशिश की। इस दौरान गधा दौड़ लगाता रहा। गधे का मालिक और उसके साथी भी उसे पकडऩे के लिए जुटे रहे। लोगों ने डंडों से गधे को पीटकर बच्ची को छुड़ाया।

3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 2 बजे गधे के मालिक और उसके साथियों ने गधे को रस्सी से जकड़ लिया। गधे के मालिक ने उसका मुंह रस्सियों से बांध दिया। इस दौरान भी गधे ने एक व्यक्ति का हाथ काट लिया। गधे के बंधने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

तीनों घायलों को इलाज के लिए गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बगड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups