Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News गौतमबुद्धनगर में बर्गर खिलाने के बहाने किया बच्ची से दुष्कर्म

गौतमबुद्धनगर में बर्गर खिलाने के बहाने किया बच्ची से दुष्कर्म

by POOJA BHARTI
0 comment

नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी पीड़ित बच्ची का रिश्तेदार है। वह मासूम बच्ची को बर्गर खिलाने के बहाने ले गया। और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जारचा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला, पति से विवाद के बाद गांव में रह रही है। महिला की पांच साल की एक बच्ची है। शनिवार को महिला किसी काम से बाहर गई हुई थी। आरोपी रिश्तेदारी होने के कारण पीड़ित बच्ची के घर आता जाता था। महिला के काम पर जाने के बाद वह घर पर आया और उसकी बेटी को बर्गर खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। जान -पहचान होने के कारण बच्ची उसके साथ चली गई। आरोपी ने गांव के पास खेत में बच्ची के साथ दरिंदगी करते दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और आपबीती मां को बताई।

इसके बाद वो बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसमे बच्ची के साथ दरिंदगी की बात सामने आई है। जिसके बाद आरोपी को रेलवे लाईन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups