Monday, March 17, 2025
Home Breaking-News भाजपा नेता के पुत्र ने की आत्महत्या, केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम निरस्त

भाजपा नेता के पुत्र ने की आत्महत्या, केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम निरस्त

by POOJA BHARTI
0 comment


अलवर।


अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजेंद्र सैनी के 22 वर्षीय पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अरावली विहार थाने के पुलिस उपनिरीक्षक रामस्वरूप ने रविवार को बताया कि सुबह साढ़े सात बजे अरावली विहार थाने पर सूचना मिली कि सौनावा डूंगरी निवासी भाजपा नेता राजेंद्र सैनी के पुत्र गौरव ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के चलते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का रविवार को होने वाले कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए।


इस घटना के बाद वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और पार्टी कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups