Saturday, April 19, 2025
Home Breaking-News घर की छत पर लहराता दिखा पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

घर की छत पर लहराता दिखा पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

by POOJA BHARTI
0 comment

आगरा।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक मामला सामने आया हैं जिसमे एक युवक पर आरोप है कि उसने अपने घर की छत से खड़े हो कर पाकिस्तान का झंडा लहराया। इसका वीडियो झंडा लहराने वाले युवक के पडोसी व्यक्ति ने बनाया है। छत पर लगे पाकिस्तानी झंडे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में बजरंगदल के कार्यकर्ता बंटी ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, आगरा स्थित सदर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ था। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता बंटी ठाकुर की और से एक बयान सामने आया जिसमें बताया गया कि उनके परिचित ने एक वीडियो भेजा था। इस वीडियो में साफ़ साफ़ दिख रहा है कि हॉस्पीटल के सामने वाली इमारत पर तीन लोग पाकिस्तान का झंडा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची लेकिन तब तक झंडा वहां से गायब हो चुका था.

बंटी ठाकुर के मुताबिक जिस मकान पर झंडा फहराया गया था, वो काफी बड़ा मकान था। इसमें जूते की फैक्ट्री चलती है। उन्होंने बताया कि ये मकान अदनाम नाम के व्यक्ति का है। इसके अलावा दूसरा व्यक्ति शाहिद बताया जा रहा है, जो कि पास में ही खाने पीने की एक होटल चलाता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups