Saturday, April 19, 2025
Home Breaking-News गाजियाबाद की लड़की से ऋषिकेश के होटल में रेप

गाजियाबाद की लड़की से ऋषिकेश के होटल में रेप

by POOJA BHARTI
0 comment


मंगेतर बहला कर ले गया, शरीर पर 8 जगह काटा; चलती कार में दोस्तों से छेड़खानी कराई


गाजियाबाद।

गाजियाबाद की एक युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया है। मंगेतर ने मिलने के बहाने बुलाया और ऋषिकेश ले जाकर होटल में रेप किया। इस दौरान उसे पीटा भी। लड़की के शरीर पर 8 जगह दांत से काटने के गहरे जख्म हैं। इतना ही नहीं, ऋषिकेश से लौटते वक्त उसने अपने दोस्तों को बुलाकर चलती कार में उसके साथ छेड़खानी भी कराई। फिर उसे गाजियाबाद के एक पेट्रोल पंप के पास फेंककर फरार हो गए। घटना 21 अगस्त की है। लड़की ने 24 अगस्त को FIR दर्ज कराई और पुलिस ने 30 अगस्त को मंगेतर समेत 4 दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, युवती कविनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि मंगेतर अंशु चौधरी राजनगर में रहता है। कुछ समय पहले ही दोनों की शादी तय हुई है। इसके बाद फोन पर बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया। 21 अगस्त को लड़के ने लड़की को मिलने बुलाया। शाम करीब 5 बजे लड़की उसके पास पहुंची। इसके बाद लड़की को बहला फुसलाकर लड़का उसे लेकर ऋषिकेश चला गया। लड़की घर जाना चाहती थी, लेकिन उसने अपने रिश्ते की दुहाई दी। वहां होटल में मंगेतर के लेकर लड़का ठहरा। इस बीच लड़की का फोन भी पटक कर तोड़ दिया। होटल के कमरे में उसके साथ मारपीट की। फिर उसके साथ रेप किया। मंगेतर ने लड़की के साथ जमकर हैवानियत की। शरीर को कई जगह नोचा-खरोंचा। गर्दन और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में दांत से काटने के गहरे घाव हैं। पुलिस की दी शिकायत में लड़की ने बताया, 22 अगस्त की शाम को अंशु चौधरी लड़की को लेकर गाजियाबाद पहुंचा। यहां उसने अपने 3 दोस्तों आदित्य कपूर, यश औजाल और मुस्तफा को कार में बैठाया। इस दौरान अंशु के तीनों दोस्तों ने भी लड़की के साथ छेड़खानी की। उसे गलत तरीके से छूने लगे। लड़की ने विरोध किया तो कार में भी उसके साथ हाथापाई की गई। काफी देर तक मंगेतर के दोस्त लड़की को छूते रहे। इसके बाद गाजियाबाद में पंचशील पेट्रोल पंप के पास अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि अंशु चौधरी युवती का मंगेतर है, इसलिए जिद करने पर लड़की उसके साथ चली गई। लड़की की तहरीर पर 24 अगस्त को गाजियाबाद के कविनगर थाने में केस दर्ज किया गया। आरोपी अंशु चौधरी, आदित्य कपूर, यश औजाल और मुस्तफा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-309, 118, 74 और 87 लगाई गई। डीसीपी (सिटी) राजेश कुमार ने बताया- आरोपी अंशु चौधरी जब पीड़िता को ऋषिकेश से लेकर लौट रहा था तो उसने अपने दोस्तों को फोन करके रास्ते में बुला लिया। वो भी कार में बैठ गए। तीन दोस्तों ने भी युवती से छेड़छाड़ की। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। इस मामले में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups