Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल, सात दिनों में बनाया नया रिकॉर्ड

‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल, सात दिनों में बनाया नया रिकॉर्ड

by POOJA BHARTI
0 comment

वतन केसरी डेस्क।

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिलीज होने के बाद भी स्त्री 2 का प्रदर्शन इतना कमाल का रहा कि इसने लोगों के दिलों पर भी जगह बनाती दिख रही है। आपको बता दें कि ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और महज 7 दिनों के अंदर इस फिल्म ने नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।

2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म:

इस मूवी ने बुधवार को 20 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सैकनिल्क के अनुसार इस मूवी की टोटल नेट कलेक्शन 275.35 करोड़ रुपए हो गई है। स्त्री 2 ने पहले हफ्ते में ही अच्छे खासे दर्शकों को इस कदर आकर्षित किया कि वो अपने आपको सिनेमा घरों में जाने से रोक नहीं पाए। ये फिल्म 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। स्त्री 2 ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मूवी ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा लाइफटाइम नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर 267.2 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

पहला दिन (गुरुवार)- 51.8 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (शुक्रवार)- 31.4 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (शनिवार)- 43.85 करोड़ रुपए
चौथा दिन (रविवार)- 55.9 करोड़ रुपए
पांचवां दिन (सोमवार)- 38.1 करोड़ रुपए
छठा दिन (मंगलवार)- 25.8 करोड़ रुपए
सांतवां दिन (बुधवार)- 28.5 करोड़ रुपए
टोटल कमाई- 275.35 करोड़ रुपए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोग स्त्री 2 मूवी को देखने के लिए ज्यादातर शाम और रात के शो बुक कर रहे हैं। अमर कौशिक ने स्त्री 2 को डायरेक्ट किया है। स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के अलावा अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और तमन्ना भाटिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आये।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups