Tuesday, April 8, 2025
Home Breaking-News वाह दिल्ली पुलिस! मां बाप जिसे मरा हुआ मान चुके थे , ज़िंदा ढूंढ निकाली वो लड़की

वाह दिल्ली पुलिस! मां बाप जिसे मरा हुआ मान चुके थे , ज़िंदा ढूंढ निकाली वो लड़की

by Watan Kesari
0 comment


नई दिल्ली।
कहते हैं कि पुलिस चाहे तो क्या नहीं कर सकती। किसी को ढूंढने पर आ जाए तो पाताल से खोदकर निकाल लाए। ऐसा ही कुछ दिल्ली पुलिस ने कर दिखाया , जब एक ऐसी लड़की को ढूंढ निकाला जिसे उसके मां बाप मरा हुआ मान कर भूल चुके थे।
दरअसल , विजय विहार थाने का है। जहां कुछ दिनों पहले 16 की साल की लड़की अचानक लापता हो गई थी। रोहिणी डिस्ट्रिक्ट डीसीपी डॉ. बांदा गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि 18 जुलाई 2024 को विजय विहार इलाके में के रहने वाले एक शख्स ने नाबालिग के बेटी के लापता होने की शिकायत की दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू की थी।
इस बीच नौ अगस्त को राजपुरा थाना संभल पुलिस ने विजय विहार थाने को एक लड़की की लाश मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद 10 अगस्त को विजय विहार थाने की एक टीम पीड़ित परिजनों के साथ संभल जिले के राजपुरा थाने पहुंची। राजपुरा थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस को एक लड़की की लाश की फोटो दिखाई। फोटो के आधार पर पीड़ित परिजन ने इसकी पहचान अपनी बेटी के तौर पर की है। संभल पुलिस को ये लाश 27 जुलाई को मिली थी, जिसे लावारिस समझ उसका अंतिम संस्कार पुलिस ने कर दिया था।

मां- बाप तो माने ,लेकिन दिल्ली पुलिस नहीं मानी:
इसके लड़की के परिजन तो मान गए, लेकिन दिल्ली पुलिस की शक की सुई नहीं थमी। पुलिस ने कहा कि संभल पुलिस ने जो पीड़ित लड़की का विवरण दिया था, वो लावारिस लाश से मेल नहीं खा रहा था। इस आधार पर दिल्ली पुलिस ने वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा करने का फैसला लिया। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस और लोकल इंटेलीजेंस की इस मामले की जांच में मदद ली। इसके बाद दिल्ली पुलिस को लापता लड़की के बारे में 12 अगस्त को पंचकुला में होने का पता चला। दिल्ली पुलिस ने फौरन एक टीम भेजी गई और लापता लड़की को ट्रेस कर लिया। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने लड़को को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups