Monday, March 17, 2025
Home Breaking-News डॉक्टरों की हड़ताल: मरीज और उनके तीमारदार हलाकान, एम्स में नहीं बन रहे नए ओपीडी कार्ड

डॉक्टरों की हड़ताल: मरीज और उनके तीमारदार हलाकान, एम्स में नहीं बन रहे नए ओपीडी कार्ड

by Watan Kesari
0 comment

नई दिल्ली।

Doctor’s strike :- पश्चिम बंगाल के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद देश भर के डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। दिल्ली के एम्स और सफदरजंग समेत कई सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। डॉक्टर पिछले कई दिनों से एम्स में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं और सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली एम्स और सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल का असर अब मरीज और उनके तीमारदारों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि एम्स और सफदरजंग अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं और ओपीडी सेवाएं सुचारू हैं। लेकिन आरडीए डॉक्टर्स की हड़ताल से ओपीडी अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं चल पा रही है। डॉक्टर की हड़ताल को लगभग एक सप्ताह बीत चुका है। जिससे मरीजों को अब काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज के राज्यों से अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

एम्स अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों ने कहा कि अस्पताल में नए ओपीडी कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। जिनके पास अपॉइंटमेंट और पुराना ओपीडी कार्ड है उनका ही इलाज किया जा रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि कई सारी ऐसी जांच है जो एम्स अस्पताल के अंदर नहीं की जा रही हैं। पूछने पर बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अभी नई ओपीडी कार्ड और जांच संभव नहीं है। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद ही जांच और नई ओपीडी कार्ड बनाए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups