कासगंज।
Blind love – father of 10 children absconds with Samdhan of 7 children :- इश्क है या पागलपन । इसका फैसला करना बेहद मुश्किल है। 10 बच्चों का बाप अपने बड़े बेटे के लिए लड़की देखने गया और लड़की की मां पर दिल आ गया। मां के 6 बच्चे हैं। आशिकी का भूत ऐसा चढ़ा कि 6 बच्चों की मां लेकर फरार हो गया। अब बनने वाला समधी पुलिस से गुहार लगा रहा है।
मामला उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले के कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र का है। यहां दो महीने पहले दो परिवारों ने अपने बेटे-बेटी की शादी का रिश्ता आपस में तय किया था। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का रिश्ता शकील के पुत्र से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच घर आने जाने के दौरान बातचीत होने लगी। उसकी बेटी की शादी आरोपी के बेटे से तय हो गई थी, जिसके बाद से उनका आना-जाना लगा रहता था। इसी शकील लड़की मां संग कहीं गायब हो गया। अब पीड़ित पति ने शकील पर उसकी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया और पुलिस से शिकायत की है।
समधन के 7 बच्चे:
बता दें कि लड़की की मां के 6 बच्चे हैं और उसने अपनी ननद की एक बेटी को गोद लिया था। ऐसे में कुल मिलाकर उसके 7 बच्चे हैं। वहीं आरोपी शकील के 10 बच्चे है। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर महिला की तलाश में जुटी हुई है।