झांसी।
प्रेम में नाकाम प्रेमी की सनक का एक दिल दहला देने वाला कांड सामने आया है। जब शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन को प्रेमी ने गोली मार दी। सनक ऐसी कि इस घटना को अंजाम देने के लिए प्रेमी 40 किलोमीटर की दूरी तय करके पारलर पहुंचा।
मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है। जहां सोनागिरि में रहने वाले दीपक और काजल एक दूसरे से प्यार करते थे। कुछ समय बाद दोनों में विवाद हुआ और काजल ने कुछ दूरी बनानी शुरू कर दी। ये बात दीपक को बहुत बुरी लगी। उसने काजल से बात करने की भी कोशिश की ,लेकिन इसी बीच काजल के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी।
इसके बाद काजल को झांसी ले आया गया। शादी से दिन काजल सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास एक ब्यूटी पार्लर में दुल्हन बनने गई थी। इसी बीच दीपक पीछा करते हुए काजल के पास ब्यूटी पार्लर पहुंच गया और दुल्हन के लिबास में बैठी काजल को गोली मार दी। काजल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दीपक वहां से तमंचा लहराते हुए फरार हो गया।
एसएसपी राजेश एस का कहना है कि किशोरी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।