दिल्ली।
Uproar after MCD action in Mongol Puri :- बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी में मंगलवार सुबह के समय जमकर बवाल देखने को मिला। समुदाय विशेष के लोगों ने यहां ऐसा बवाल काटा कि उन्होंने ना तो पब्लिक को देखा और ना ही प्रशासन को। उस पर तुर्रा यह कि उन्होंने मीडिया पर हमला बोल दिया, और पुलिस प्रशासन मानों मूकदर्शक बना रहा। दरअसल मंगलवार को सुबह तड़के एमसीडी की टीम पूरे दल बल के साथ मंगोलपुरी वाई ब्लॉक स्थित सुप्रसिद्ध मस्जिद के खिलाफ कार्यवाही करने पहुंचा था। इस कार्यवाही के दौरान एमसीडी के साथ स्थानीय पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया। जैसे ही एमसीडी की टीम ने कार्यवाही शुरू की वैसे ही वहां पर बवाल शुरू हो गया।
विशेष समुदाय के लोग इस कार्यवाही से इतना उग्र हो गए उन्होंने हमला तक कर दिया। इस दौरान विशेष समुदाय की महिलाएं भी मस्जिद पर चढ़ गई। लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए एमसीडी की टीम भी अधूरी कार्यवाही के बाद वापस लौट गई। लेकिन इस दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने मीडिया के साथियों को भी नहीं छोड़ा। उन लोगों ने मीडिया के साथियों पर भी हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोग भी केवल मूक दर्शक बने रहे, या फिर यूं कहें तो शायद गलत नहीं होगा कि पुलिस वाले वहां केवल तमाशा देखते रहे और कार्यवाही के नाम पर कुछ भी करने से बचते दिख रहे थे।
गौरतलब है कि मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक स्थित यह मस्जिद करीब 35 से 40 साल पुरानी है। बताया जा रहा है कि आज स्थिति यह हो गई है कि मस्जिद समिति के लोगों ने पास में बने पार्क पर कब्जा कर लिया। इसी कब्जे के खिलाफ आज एमसीडी की टीम कार्यवाही करने पहुंची थी।