Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News जेल में एचआईवी संक्रमित निकली ‘लुटेरी दुल्हन’ , बाहर 5 पतियों में मचा हड़कंप

जेल में एचआईवी संक्रमित निकली ‘लुटेरी दुल्हन’ , बाहर 5 पतियों में मचा हड़कंप

by Watan Kesari
0 comment

मुजफ्फरनगर।

Robber bride turns out to be HIV positive:- वो ठग थी, नकली नामों से पहले शादी करती थी फिर पूरे घर का माल साफ कर अपने साथियों संग नए शिकार की तलाश में निकल जाती थी। ऐसी ठग लुटेरी दुल्हन एंड कम्पनी को पुलिस ने धर दबोचा और जेल भेज दिया। लेकिन जेल में जांच के बाद जब ‘लुटेरी दुल्हन’ एचआईवी संक्रमित निकली , तो उसके सभी पतियों में हड़कम्प मच गया। 

कुछ समय पहले पकड़ी गई थी गैंग:

दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में गत 6 मई 2024 को थाना तितावी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक दुल्हन साहित कुल 7 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन लोगों के खिलाफ थाना तितावी क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी निवासी बादल पुत्र कविन्द्र ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, कि उक्त लोगो ने निक्की नाम की महिला से उसकी शादी कराई थी। उसके बाद दुल्हन उसके घर मे नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गयी थी। कविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन साहित 5 महिलाओं और नन्हे व इरशाद साहित 7 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  पुलिस द्वारा की गई छानबीन के दौरानआरोपी दुल्हन ने कविंदर से पहले 4 और अन्य लोगों से अपनी शादी करने की बात कबूल की थी। 

जेल में बताई एचआईवी की बात:

वहीं आरोपी दुल्हन के जेल जाने के डेढ़ महीने के बाद  मेडिकल के दौरान जेल मे बताया कि वह एचआईवी पीड़ित है। जिसके बाद जेल अधीक्षक द्वारा जेल में बंद आरोपी दुल्हन का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में वो सच में एचआईवी संक्रमित पाई गई। 

सभी पतियों से सम्पर्क की कोशिश:

लुटेरी दुल्हन ने पूंछताछ में 4 और शादियों और सुहागरात का खुलासा किया था। अब मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके सभी पतियों आदि से सम्पर्क करना शुरू किया है। इस ख़बर के बाद सभी मे हड़कम्प मच गया है। सभी अपनी अपनी जांच कराने में जुट गए हैं। 

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups