Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News घर में तोता और कछुआ मिला तो अब होगी कानूनी कार्रवाई

घर में तोता और कछुआ मिला तो अब होगी कानूनी कार्रवाई

by Watan Kesari
0 comment



रावतभाटा।
अब घरों में तोता और कछुआ नहीं पाला जा सकेगा। अब तोते और कछुआ पालने पर जेल की सजा हो सकती है। भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य के उप वन संरक्षक अनुराग भटनागर ने बताया कि अगर किसी के घर में ऐसा कोई जानवर है जो वन्य जीव की श्रेणी में आता है तो उसे समय से पहले वन विभाग में जमा करवा दिया जाए।
वरना जेल की सजा भी हो सकती है। वन विभाग को सूचना मिलने पर घरों पर छापा मार कर वन्य जीवों को अधिग्रहण किया जा सकता है और घरों में वन्य जीव पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
भैंसरोडग़ढ़ वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र रावतभाटा के क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ ने बताया कि किसी के घर में अभी तोता या कछुआ है तो इसकी जानकारी दे या इसे वन विभाग के कार्यालय पर जमा कर दें। जिससे कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups