Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News महिला ने ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली

महिला ने ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली

by Watan Kesari
0 comment

मुंबई।

गर्मी से परेशान एक महिला ने ऑनलाईन आर्डर कर आइसक्रीम मंगाई,लेकिन जब उसने आइसक्रीम को खोला और मुंह को लगाकर ठंडक का एहसास करना चाहा तो उसके होश ही उड़ गए। वो डर के कांपने लगी। दर के मारे उसे पुलिस बुलानी पड़ी।

मामला मुंबई के मलाड इलाके का है। जहां एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम कोन के अंदर महिला को इंसान की एक कटी हुई उंगली मिली। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है की आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम में मिली इंसानी अंग को एफएसल में भेजा दिया है। 

इस मामले में अब मलाड पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने कहा है कि मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला है। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची. मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम (Yummo Ice Cream) कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है।”

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups