गौतमबुद्ध नगर से भाजपा की हैट्रिक
नोएडा।
गौतम बुद्ध नगर लोक सभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र नागर को 559472 मतो से मात दी हैं। डॉ महेश शर्मा तीसरी बार गौतम बुद्ध नगर लोकसभा से चुनाव जीते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों में सर्वाधिक वोट से जीत दर्ज की है। जीत के अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर महेश शर्मा ने गौतम बुद्ध ने की जनता, भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता और भाजपा के बड़े नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा की सेवा निरंतर करते रहेंगे।
डॉ महेश की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जैसे ही उनकी जीत की सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। काफ ी संख्या में शहर के उद्योगपति, सामाजिक लोगए राजनेता डॉ महेश शर्मा को बधाई देने पहुंचे। प्रदेश में ये अब तक सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। डॉक्टर महेश शर्मा को इस बार 8 लाख 57 हजार 829 वोट मिले। वहीं, सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर को 2 लाख 98 हजार 357 वोट मिले। तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को 2 लाख 51 हजार 615 वोट मिले। डॉ महेश शर्मा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से 2 लाख 80 हजार वोट से जीते थे। वर्ष 2019 के चुनाव में उन्होंने 3 लाख 36 हजार 922 वोटो से जीत दर्ज की थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे से फूल मंडी स्थित मतगणना केंद्र में मतो की गिनती शुरू हुई। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए कुल 14 लाख 35 हजार 720 मत पड़े हैं। जिनमें नोएडा जेवर और दादरी विधानसभा की 3 सीटों पर 958807 मत पड़े हैं। उन्होंने बताया कि खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर 476913 मत पड़े हैं। जिनकी गिनती बुलंदशहर में हुई।