Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News क्या सच में था दिल्ली का पारा 52 डिग्री के पार ! गलती पर मंत्रालय ने दी सफाई 

क्या सच में था दिल्ली का पारा 52 डिग्री के पार ! गलती पर मंत्रालय ने दी सफाई 

by Watan Kesari
0 comment

नई दिल्ली।

गर्मी ने इन दिनों आफत मचा रखी है। इसका प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में तो बुधवार को एक बार लोग उस वक़्त चौंक ही गए जब  यहां मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की बात सामने आई। क्योंकि यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान रहा इसलिए इसे गम्भीरता से लेना तो ज़िम्मेदार लोगों का पहला काम था। लिहाजा अब इस मामले पर मंत्रालय ने कहा कि सभवतः तकनीकी दिक्कतों के चलते गलत आंकड़ा दर्ज हुआ।  

केंद्रीय मंत्री ने किया पोस्ट:

जैसे ही 52 डिग्री के ऊपर की ब्रेक हुई सरकार का पारा इससे भी अधिक हो चला । लिहाजा इस तापमान पर सरकार ने आनन फानन में जवाब दिया। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान बहुत कम होने की संभावना है। आईएमडी में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द ही बताई जाएगी’’ 

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में टूटा तापमान का रिकॉर्ड , पारा पहुंचा 52 डिग्री , हल्की बारिश के बाद आया नीचे

हो रही जांच:

इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था कि वह किसी भी संभावित त्रुटि के लिए क्षेत्र के मौसम विज्ञान केंद्र के सेंसर और आंकड़ों की जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि कम से कम तीन मौसम केंद्रों – मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ – ने मंगलवार को भी लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। दिल्ली के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 79 वर्षों में सबसे अधिक है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups