यमुनानगर के गांव पिपली में चुनाव का बहिष्कार किया, खाली पड़े रहे बूथ
यमुनानगर।
यमुनानगर के घोड़ो पिपली गाव में पहले ही लोगो चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया था, जिसके चलते आज गांव में बूथ पर कर्मचारी भी आए लेकिन कोई भी वोट डालने के लिए नहीं आया। दोपहर 2:00 बजे तक बूथ खाली पड़े रहे और एक भी वोट नहीं डाली गई। आयोग की तरफ से ग्रामीणों से अपील की गई, लेकिन वह नहीं माने।
हरियाणा से उत्तर प्रदेश की तरफ गांव को जोड़ने वाले यमुना पर पुल बनाने का मुद्दा गांव के लोग लंबे समय से उठा रहे हैं, लेकिन पुल न बनने के कारण जनता नाराज हैं।