Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News थम गया छठे चरण का प्रचार , 58 सीटों पर 25 मई को मतदान , कई दिग्गज मैदान में

थम गया छठे चरण का प्रचार , 58 सीटों पर 25 मई को मतदान , कई दिग्गज मैदान में

by Watan Kesari
0 comment

वतन केसरी डेस्क।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली की सभी सात सीटों सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर गुरुवार को प्रचार थम गया। छठे चरण का मतदान शनिवार 25 मई को राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों के अलावा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर होगा। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और रजौरी में तीसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन इसे टालकर छठे चरण में कर दिया गया था। अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

दिग्गजों की साख दांव पर:

छठे चरण में विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कई सियासी दिग्गज मैदान में हैं। इनमें संबलपुर (ओडिशा) से धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) और कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तामलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), भाजपा के मनोहर लाल खट्टर (करनाल, हरियाणा), नवीन जिंदल (कुरुक्षेत्र) और राव इंद्रजीत सिंह (गुड़गांव) से प्रमुख उम्मीदवार हैं।

राज्यवार सीटें:

दिल्ली (सभी 7 सीटें):

चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली (एससी), पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली

हरियाणा (10 सीटें):

अम्बाला (एससी), कुरूक्षेत्र, सिरसा (एससी), हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद

उत्तर प्रदेश (14 सीटें):

सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, डुमरियागंज, संत कबीर नगर, लालगंज (एससी), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (एससी), भदोही, श्रावस्ती और बस्ती

बिहार (8 सीटें):

वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (एससी), सीवान और महराजगंज

झारखंड (4 सीटें):

गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर और धनबाद

पश्चिम बंगाल (8 सीटें):

तमलुक, कांथी, घाटल, झारग्राम (एसटी), मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर

ओडिशा (6 सीटें):

संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, पुरी, भुवनेश्वर और कटक

जम्मू और कश्मीर (एक सीट):

अनंतनाग-राजौरी

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups