Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News पुतिन ने दिखाई ऐसी परमाणु मिसाइल , कि खौफ में आई दुनिया

पुतिन ने दिखाई ऐसी परमाणु मिसाइल , कि खौफ में आई दुनिया

by Watan Kesari
0 comment

वतन केसरी डेस्क।

रूसी सेना के एक वीडियो से इन दिनों दुनिया भर में दहशत का माहौल है। पश्चिमी देशों में तो परमाणु हमले को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। रूसी सेना के इस वीडियो में जो मिसाइल लांच की गई है , वो कोई ऐसी वैसी मिसाइल नहीं है। ये मिसाइल परमाणु ताकत से लैस है। और इसे पानी के अंदर छिपी पनडुब्बियों से लांच किया जा सकता है। इसकी बाकी खूबियों पर आगे बात करेंगे , पहले दुनिया का डर समझें।

 खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘द सेप्टर’ नाम की इस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का खुलासा किया है। रसियन भाषा मे इसे ‘बुलावा’ कहा जाता है। खबरों की मने तो कुछ समय पहले ही पुतिन ने सामरिक परमाणु हथियारों के परीक्षण की बात कही थी। और कहा था कि पश्चिमी देश अगर यूक्रेन का साथ देते रहे तो रूस परमाणु हमला करने के लिए मजबूर होगा। यही नहीं एक पूर्व अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि पुतिन पश्चिमी देशों का सामना करने के लिए बेहद गंभीर हैं और परमाणु हमले के खतरे को इनकार नहीं किया जा सकता। 

इसलिए ख़तरनाक है ‘द सेप्टर’:

दरअसल परमाणु ताकत से लैस यह मिसाइल  40 फीट की है। मिसाइल की रेंज करीब 8304 किमी है। मिसाइल 10 परमाणु गाइडेड हथियार ले जाने में सक्षम है, इसे एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन 37 टन और पेलोड 1150 किलोग्राम है। रूस की यह मिसाइल जमीन, हवा और पानी तीनों जगह से दागी जा सकती है। इस मिसाइल को मॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ थर्मल टेक्नोलॉजी ने बनाया है, जिसपर साल 1990 के दशक में काम शुरू हुआ था। 

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups