Sunday, April 13, 2025
Home Breaking-News नोएडा एयरपोर्ट पर पहली लैंडिग

नोएडा एयरपोर्ट पर पहली लैंडिग

by POOJA BHARTI
0 comment

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममनोहर नायडू बोले- व्यापार के लिए एक बड़ा कार्गो हब होगा जेवर, सांसद और विधायक ने दी बधाई

नोएडा,


जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार दोपहर डेढ़ बजे पहली बार फ्लाइट की सफल लैंडिंग हुई। दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को वाटर कैनन से सलामी दी गई। यह ट्रायल रन 15 दिसंबर तक चलेगा। इंडिगो के ए320 विमान के रनवे पर उतरने के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममनोहर नायडू मौजूद रहे। वहीं, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट पर फ्लाइट की पहली सफल लैंडिंग पर उड्डयन मंत्री किंजरापु राममनोहर नायडू को बधाई दी। साथ ही किसानों, मजदूरों, अधिकारियों को भी बधाई दी। नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममनोहर नायडू ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां हैं। लेकिन पहले यह विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ करता था। जेवर एयरपोर्ट के आने से यह एक अग्रणी और आर्थिक विकास केंद्र के रूप में जाना जाने लगा है।

यह एयरपोर्ट न सिर्फ यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह उतारेगा बल्कि व्यापार के लिए एक बड़ा कार्गो हब भी होगा। रोजगार पैदा होंगे। हॉस्पिटैलिटी बढ़ेगी। एयरो सेक्टर से जुड़ी कई मल्टीपल इंडस्ट्रीज यहां बढ़ेंगी। यह भविष्य में रोजगार सृजन का नया स्तंभ होगा। एविएशन से पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से ही लोग देश और विदेश की यात्रा कर सकेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममनोहर नायडू ने कहा कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा से जुड़े सभी ट्रायल पूरे हो चुके हैं। पहली लैंडिंग के साथ ही जेवर एयरपोर्ट व्यावसायिक सेवाओं के लिए तैयार है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने तमाम सुरक्षा जांच के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले विमान की लैंडिंग की अनुमति दी थी। उन्होंने कहा कि सभी 15 दिसंबर तक ट्रायल का दौर जारी रहेगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ऐतिहासिक दिन :
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग के बाद टेक ऑफ भी सफल
आज का दिन केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि गौतमबुद्ध नगर के इतिहास में लिखा गया है। गौतमबुद्ध नगर की भूमि पर बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की सफलतापूर्वक लैंडिंग हुई। उसके बाद दिल्ली के लिए हवाई जहाज ने वापस टेक ऑफ किया। यह नजर उत्तर प्रदेश और गौतमबुद्ध नगर के इतिहास के पन्नों पर लिखा गया है। जो कभी सपना 23 साल पहले देखा गया था, वह आज पूरा हुआ है।

मौके पर केंद्रीय मंत्री और योगी आदित्यनाथ के अफसर मौजूद रहे। इस दौरान कुछ अधिकारियों और मंत्रियों की आंखों में आंसू भी देखे गए। यह आंसू कोई दुख के नहीं, बल्कि उस चीज के थे। जिसका सपना काफी समय पहले बाबूजी यानी कि राजनाथ सिंह ने देखा था।
रनवे पर बिखरे इंद्रधनुष के रंग :
इस अद्भुत क्षण में, वाटर कैनन की सलामी के दौरान आसमान में बने इंद्रधनुष ने समारोह को और भी भव्य बना दिया। पहली फ्लाइट की सफल लैंडिंग ने पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी। एयरपोर्ट के अधिकारी, स्थानीय सांसद, विधायक और गणमान्य व्यक्तियों ने इस ऐतिहासिक क्षण में भाग लिया और एक-दूसरे को बधाई दी। लैंडिंग के दौरान वाटर कैनन से छिड़के गए पानी ने एक अद्भुत दृश्य रचा। जैसे ही पानी रनवे पर गिरा, आसमान में एक सुंदर इंद्रधनुष प्रकट हुआ, जिसने पूरे समारोह में चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट की लैंडिंग की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

ये तस्वीरें न केवल पहली उड़ान को दर्शाती हैं, बल्कि प्रकृति की अद्भुत सुंदरता का भी प्रमाण हैं।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups