नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने भारत नगर थाना क्षेत्र में दो शातिर लुटेरे और चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 1 चोरी की स्कूटी और 1 बटन संचालित चाकू बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
आरोपियों की पहचान शिवा (22 वर्ष) और विशाल उर्फ राहुल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और वे पहले भी कई लूट, छिनतई और चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार:
11 नवंबर 2024 को भारत नगर क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान दोनों आरोपियों को रेलवे लाइन के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद:
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से 1 चोरी की स्कूटी (नं. DL 14 SC 9594), 4 मोबाइल फोन और 1 बटन संचालित चाकू बरामद किया। स्कूटी पहले ही मॉडल टाउन थाने में चोरी का मामला दर्ज कराई गई थी।
पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच:
आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 25/54/59 आयुध अधिनियम और 103 दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है।