Tuesday, April 8, 2025
Home Breaking-News गाजियाबाद में 6 नवंबर को रोड शो करेंगे सीएम योगी

गाजियाबाद में 6 नवंबर को रोड शो करेंगे सीएम योगी

by POOJA BHARTI
0 comment


गाजियाबाद,


उत्तर प्रदेश में होने वाले 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में एक सीट गाजियाबाद सदर भी है। जिस पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे इसके नतीजे 23 तारीख को आएंगे। त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद अब गाजियाबाद में चुनावी सरगर्मी बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 तारीख को गाजियाबाद में रोड शो करेंगे तो वहीं 4 तारीख को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। गाजियाबाद की सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल गर्ग के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव है।

उपचुनाव की 9 सीट भारतीय जनता पार्टी और सपा कांग्रेस के लिए भी नाक का सवाल बनी हुई हैं। गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने जहां अपने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा पर भरोसा जताया है तो वहीं सपा- कांग्रेस की तरफ से समाजवादी पार्टी ने यहां दलित चेहरे सिंह राज जाटव को पर दाव खेला है। बहुजन समाज पार्टी से परमानंद गर्ग इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं। दशहरा, दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन के त्योहारों के क्रम के बाद अब गाजियाबाद के चुनाव में तेजी आती दिख रही है।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 4 नवंबर को नेहरू नगर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आएंगे यहां वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 नवंबर को विजयनगर के प्रताप विहार में रोड शो करेंगे। योगी आदित्यनाथ रोड शो करके भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने दी है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups