-उदयपुर में सर्च के दौरान टीम पर झपटा था
उदयपुर।
उदयपुर में शुक्रवार सुबह वन विभाग और पुलिस टीम ने एक लेपर्ड को गोली मार दी। सूत्रों के अनुसार इसी लेपर्ड ने बीते एक महीने में 10 लोगों का शिकार किया था। लेपर्ड को शहर के नजदीक मदार इलाके में गोली मारी गई है।
वन विभाग के डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने बताया कि यह वो ही आदमखोर लेपर्ड है, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है।
वहीं, उदयपुर रेंज आईजी राजेश मीणा ने बताया कि जंगल में सर्च के दौरान पुलिस टीम पर लेपर्ड ने हमला किया था। इस दौरान उसे 4 गोली मारकर ढेर किया गया। इसी इलाके में दो दिन पहले 2 महिलाओं पर लेपर्ड अटैक हुआ था। इसमें एक की मौत हो गई थी।