Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News रामगढ़ उपचुनाव: ग्रीन इलेक्शन थीम, धारा 144 लागू, 2.74 लाख मतदाता

रामगढ़ उपचुनाव: ग्रीन इलेक्शन थीम, धारा 144 लागू, 2.74 लाख मतदाता

by POOJA BHARTI
0 comment

अलवर।

रामगढ़ उप चुनाव की घोषणा होने के बाद पूरे अलवर जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। जिसका असर केवल अलवर जिले में आने वाले 6 विधानसभा क्षेत्र में रहेगा। इस चुनाव की आचार संहिता का असर खैरथल-तिजारा व कोटपूतली-बहरोड़ में नहीं रहेगा। आगामी 24 घंटे में जिले में सरकारी योजना के प्रचार की सामग्री को उतारा जाएगा।

कलेक्टर डॉ अर्तिका ने बताया कि 18 अक्टूबर से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 25 अक्टूबर तक नाम निर्देशन जमा होंगे। 28 अक्टूबर तक नामों की छंटनी होगी। 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं परिणाम 23 नवंबर को आएगा। कलेक्टर ने कहा कि ग्रीन इलेक्शन थीम पर अलवर के रामगढ़ का चुनाव होगा। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा। वहीं आदर्श मतदान केंद्रों को ग्रीन थीम पर सजाया जाएगा।

अलवर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 74 हजार 180 वोटर हैं। अभी नए वोट भी जुड़ सकेंगे। जिनमें महिला वोटर 1 लाख 29 हजार 266 और पुरुष वोट 1 लाख 44 हजार 914 वोटर हैं। इस क्षेत्र में 85 साल से अधिक उम्र वाले वोट की संख्या 2 हजार 540 है। विशेष योग्य जन वोटर 3 हजार 666 हैं। 85 से अधिक उम्र वाले 168 वोटर हैं। वहीं दिव्यांग 80 हैं

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups