Monday, March 17, 2025
Home Breaking-News महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

by POOJA BHARTI
0 comment

मुंबई।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख वोटर करेंगे मतदान

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख वोटर हैं, जिनमें 5 करोड़ पुरुष शामिल हैं। पूरे राज्य में 1 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां औसतन हर बूथ पर 960 मतदाता होंगे। खासतौर पर मुंबई में पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ाई गई है।

झारखंड में 29,562 बूथों पर होगा मतदान

झारखंड में कुल 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं, जिनमें 1 करोड़ 31 लाख पुरुष और 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं शामिल हैं। राज्य में 29,562 पोलिंग बूथों पर औसतन हर बूथ पर 881 वोटर वोट डालेंगे।

महाराष्ट्र और झारखंड में सीटों का गणित

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं, जहां बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत होती है। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56, एनसीपी ने 54, कांग्रेस ने 44 और अन्य दलों ने 29 सीटें जीती थीं।

वहीं, झारखंड की 81 सीटों में से पिछली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 30, बीजेपी ने 25, और 26 सीटें अन्य दलों ने जीती थीं। JMM सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर आई थी।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups