Friday, April 11, 2025
Home Breaking-News जेल की रामलीला में वानर बने 2 कैदी माता सीता की खोज को निकले और हो गए फरार

जेल की रामलीला में वानर बने 2 कैदी माता सीता की खोज को निकले और हो गए फरार

by POOJA BHARTI
0 comment

हरिद्वार।

बीते दिनों देश भर में रामलीला का मंचन हुआ। कई राज्यों से विभिन्न प्रकार की खबरें भी आईं , लेकिन हरिद्वार की एक रामलीला में जो हुआ उसे सुनकर शासन प्रशासन की नींद उड़ गई है। दरअसल यहां जेल में हो रही रामलीला से वानर बने 2 कैदी मंचन के समय माता सीता की खोज में ऐसे निकले कि वापस ही नहीं लौटे। जब तक जेल प्रशासन को कुछ समझ आता दोनों कैदी जेल की 22 फीट के लगभग दीवार फांद कर फरार हो चुके थे। अब जेल प्रशासन से लेकर पुलिस महकमे तक मे हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार फरार कैदियों में पंकज, जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और रामकुमार, जो विचाराधीन कैदी में शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल और जिलाधिकारी कामेंद्र सिंह तुरंत जिला कारागार पहुंचे। फरार कैदियों की खोजबीन के लिए जिलेभर में तलाश की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups