नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस से बचने के लिए एक गैंगस्टर ने फ्लाईओवर से यमुना नदी में छलांग लगा दी। जबतक पुलिस रेस्क्यू कर पाती , उसकी मौत हो गई। गैंगस्टर का नाम सोनू बताया जा रहा है। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दरअसल, दिल्ली पुलिस एक गैंगस्टर से लिंक होने की सूचना मिलने पर हिस्ट्रीशीटर सोने और उसके साथियों का पीछा कर रही थी। पुसिल ने उसे पकड़ भी लिया। इसी दौरान पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए सोनू ने यमुना पार इलाके में शाहदरा फ्लाईओवर से एक पेड़ पर कूद गया, लेकिन पेड़ की शाखा टूटने के कारण वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सूत्रों की माने तो दिल्ली के पूर्वी हिस्से में जेल में बंद गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू द्वारा चलाए जा रहे गिरोह का सदस्य होने का संदेह है। सोनू को चार अन्य संदिग्धों अफसर, नदीम, आबिद और शोएब के साथ शाहदरा फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर एक एसयूवी में यात्रा करते समय पकड़ा गया था। दिल्ली पुलिस ने उसके पास से ऑस्ट्रिया में बनी एक रिवॉल्वर, सात राउंड जिंदा कारतूस, दो .30 बोर की पिस्तौल और तीन देसी तमंचे बरामद किए हैं।