Friday, April 11, 2025
Home Breaking-News 15वीं मंजिल से कूदकर इंजीनियर ने किया सुसाइड

15वीं मंजिल से कूदकर इंजीनियर ने किया सुसाइड

by POOJA BHARTI
0 comment

नोएडा।
नोएडा के सेक्टर-75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी में एक व्यक्ति ने 15वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। वहां मौजूद गार्ड और लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को जानकारी दी। जिस समय व्यक्ति ने सुसाइड किया घर पर कोई नहीं था। मृतक की पहचान पंकज पुत्र गुलशन के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ इसी सोसाइटी के 1504 टावर नंबर-8 में रहता था। उसकी उम्र करीब 36 साल बताई जा रही है। एसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोस्तों ने बताया कि वे काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। उसकी शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। सुसाइड करने से पहले उसने फैमिली को कम्यूनिकेट किया था। उनसे बातचीत की थी। जिसके बाद उसने सुसाइड किया। हालांकि परिवार के साथ कोई झगड़ा हुआ था या नहीं इसके बारे में जांच की जा रही है। बताया गया कि पंकज पेशे से एक साफ्टवेयर इंजीनियर था। नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। लेकिन किसी से उसने कोई बात डिस्कस नहीं की थी। हो सकता है वहीं बात सुसाइड का कारण बनी हो। फिलहाल पुलिस परिजनों के आने के बाद पूछताछ करेगी। सुसाइड के समय पंकज घर में अकेला था। पत्नी और बच्चा दोनों ही बाहर गए हुए थे। पुलिस ने पंकज का मोबाइल अपने पास रखा है ताकि जानकारी मिल सके।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups