Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News सख्ती के बावजूद दिल्ली में चाइनीज मांझे कहर, पुलिस के एएसआई सहित 3 घायल

सख्ती के बावजूद दिल्ली में चाइनीज मांझे कहर, पुलिस के एएसआई सहित 3 घायल

by Watan Kesari
0 comment

नई दिल्ली। 

Rashtrapati Bhavan’s Amrit Udyan opens for public, this time visitors will get a special gift :- दिल्ली पुलिस ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के लिए इस बार खूब सख्ती की। छापेमारी और तलाशी अभियान में खूब एक्शन लिया गया, लेकिन इसके बावजूद राजधानी में चाइनीज मांझे का कहर देखने को मिला। विभिन्न हादसों में तीन लोग ज़ख्मी होने की सूचना है,जिनमें खुद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक एएसआई की गर्दन में कट लग गया।  तीनों ही घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने दो मामलों में केस दर्ज किए हैं, जबकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने अपने साथ हुए हादसे की रिपोर्ट नहीं करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले हैं। वो दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हैं। फिलहाल वो ट्रैफिक पुलिस में हैं, जिनकी तैनाती इन दिनों पंजाबी बाग सर्कल में है। वो अपने घर से गुरुवार को ड्यूटी के लिए निकले थे। जब वो यमुना विहार सी-3 ब्लॉक के करीब फ्लाईओवर पर पहुंचे ,तभी मांझा उनकी गर्दन पर फंस गया। गनीमत रही कि उन्होंने तुरंत बाइक रोक ली, जिससे घाव गहरा नहीं हुआ। जख्मी हालत में उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां गर्दन में टांके लगाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

वहीं दूसरा मामला न्यू उस्मानपुर थाना इलाके में सिग्नेचर ब्रिज के पास का है। आनंद पर्वत के थान सिंह नगर के रहने वाले हिमांशु (34) पत्नी के साथ स्कूटर पर सवार थे। करोल बाग में जींस की सप्लाई करने वाले हिमांशु खजूरी खास में किसी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान मांझे से उनकी गर्दन कट गई। एक प्राइवेट अस्पताल में गए, जहां उन्हें तीन टांके लगाए गए। इसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ घर लौट गए। डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जबकि तीसरा मामला ईस्ट जिले के पांडव नगर थाना इलाके में आने वाले अक्षरधाम फ्लाईओवर का है। कुरियर का काम करने वाले गौरव दीक्षित (36) की गर्दन में मांझा फंस गया। इससे उनकी गर्दन में कट लग गया, जो हादसे के वक्त बाइक पर सवार थे। वो गाजियाबाद के रहने वाले हैं। जख्मी हालत में उन्हें एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गर्दन में टांके लगाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। पांडव नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups