शाहजहांपुर।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली इसी कहासुनी पर एक पत्नी इस कदर गुस्साई कि उसने ईंट से अपने पति पर हमला कर दिया। सनक में वो तब तक पति के सिर पर वार करती रही जब तक उसका दम नहीं निकल गया। पत्नी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ उसने लाश की छाती पर बैठ उसका भेजा तक नोचकर बाहर निकल दिया।
मामला शाहजहांपुर के थाना रोज़ा क्षेत्र का है ,जहां हथौड़ा गांव निवासी 40 साल के सत्यपाल पत्नी गायत्री देवी के साथ रहते थे। सत्यपाल हथौड़ा स्टेडियम में प्राइवेट जाॅब करते थे। उनके दो बच्चे अपनी दादी के पास रहते हैं। गुरूवार को पति घर पर खाना खाने आया था। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने पति पर ईटों से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गंभीर रूप से घायल सत्यपाल ने मकान के बाहर भागने की कोशिश की। तभी महिला ने पति को मकान के बाहर गिरा दिया और उसके उपर बैठकर ईंट से कुचलना शुरू कर दिया। पत्नी उसको तब तक कुचलती रही जब तक उसकी मौत नही हो गई। क्रूरता यहीं शांत नहीं हुई पुलिस पंहुचने के बावजूद महिला ने अपने पति की लाश पर बैठकर उसकी खोपड़ी में से भेजा तक नोचकर बाहर निकाल दिया।
उसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शुरूआत जांच में पता चला कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। उसका इलाज भी चल रहा है। आज दिन दोनों के बीच विवाद होता था। खाना खाने को लेकर भी दोनो लड़ते थे।