नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिले के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार सुबह तड़के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह 3:15 बजे की बताई जा रही है। मृतक एएसआई की पहचान विजय के रूप में की गई है जो कि मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। जांच में पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नहीं मिला है।
उत्तरी जिला डीसीपी मनोज कुमार मीणा के अनुसार एएसआई विजय के सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारने की सूचना मंगलवार तड़के 3:15 बजे मिली थी। 1994 बैच के विजय सिविल लाइन थामे में तैनात थे।
इस घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम और रोहिणी की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया इस मामले को कुछ घरेलू परेशानी के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।