Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News दिल्ली की मशहूर मार्केट में भीषण आग, कई घायल

दिल्ली की मशहूर मार्केट में भीषण आग, कई घायल

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली।

Massive fire in Delhi’s INA market, many injured :-  राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जानी मानी आईएनए मार्केट के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। इस घटना में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। 

मिली जानकारी के मुताबिक दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। दिल्ली फायर सेवा के अनुसार आग मार्केट के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में लगी आग कुछ ही पलों में पास के रेस्टोरेंट में भी फैल गई। आग लगने के बाद एक रेस्टोरेंट की छत का एक हिस्सा भी गिर गया। फायर विभाग की इस घटना की सूचना सोमवार तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर मिली।

सूचना मिलने के तत्काल बाद करीब आठ दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस घटना में चार से छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में कई कमर्शियल सिलिंडर भी रखे थे, यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता , तो और बड़ी घटना हो सकती थी।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups