Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News प्रॉपर्टी का चक्कर: भरे थाने में बेटे ने मां को लगा दी आग, 80 प्रतिशत जली

प्रॉपर्टी का चक्कर: भरे थाने में बेटे ने मां को लगा दी आग, 80 प्रतिशत जली

by POOJA BHARTI
0 comment

अलीगढ़।

Property affair: Son sets mother on fire in police station, 80 percent burnt :- अलीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाने के अंदर एक महिला ने किरोसिन छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। पुलिस के कई जवानों ने मिलकर किसी तरह उसकी जान बचाई ,लेकिन तब तक वो 80 प्रतिशत तक झुलस गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि आग महिला के बेटे ने लगाई। 

एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि दरकन नगरिया गांव में एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। मकान के एक हिस्से में महिला अपने बेटे के साथ रहती है,जबकि दूसरे हिस्से में जेठ का परिवार रहता है। जेठ 5 लाख देकर महिला से मकान खाली कराने का दबाव बना रहा है। बस इसी बात को लेकर महिला थाने में लगातार मदद की गुहार लगा रही थी। आज मंगलवार को भी महिला अपने बेटे के साथ थाने गई थी।

किरोसिन छिड़क बेटे ने लगाई आग:

महिला ने सुनवाई न होने की बात कहकर अपने ऊपर किरोसिन छिड़क लिया । इसी बीच उसके बेटे ने उसपर जलती तीली फेंक आग लगा दी। पुलिस का कहना है कि उसके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज है। फिलहाल बेटे को हिरासत में ले लिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups