Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News आज दिल्ली के द्वारका में खत्म हो जाएगा जलसंकट, जानिए वजह

आज दिल्ली के द्वारका में खत्म हो जाएगा जलसंकट, जानिए वजह

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली।

Munak Nahar :- मुनक नहर का बांध टूटने से दिल्ली में प्रभावित हुई जल आपूर्ति शनिवार रात तक समान्य होने की उम्मीद है।  दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने बताया कि मुनक नहर के टूटे बांध का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। कंक्रीट को मजबूत होने में 5-6 घंटे लगते हैं, इसलिए शनिवार रात की जगह आज सुबह 10:30 बजे पानी छोड़ा गया है। वो 3-4 घंटे में द्वारका डब्ल्यूटीपी में पहुंच जाएगा। शाम 4 बजे से द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो जाएगा। इसके बाद आज रात से द्वारका में पानी की सप्लाई पुनः शुरू हो जाएगी।

गौरतलब है कि 10 जुलाई की रात करीब 12 से 1 बजे के आसपास मुनक नहर का बांध टूट गया था। इस बांध का निर्माण और रखरखाव हरियाणा सिंचाई विभाग करता है। अब इसकी मरम्मत करा दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups