Friday, April 18, 2025
Home Breaking-News शादी के दिन दूल्हे की मौत, वजह हैरान करने वाली….

शादी के दिन दूल्हे की मौत, वजह हैरान करने वाली….

by POOJA BHARTI
0 comment

ग्रेटर नोएडा।

  groom dies on wedding day :- थाना रबूपुरा क्षेत्र मैं बैंड- बाजे के साथ एक दूल्हा बारात लेकर अपनी दुल्हन के साथ शादी रचाने के लिए तैयार था। दुल्हन अपने  हाथों में मेहंदी लगाकर अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी। इसी बीच दूल्हे की तबीयत खराब हो गई। उसे पास के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास उसके परिजन लेकर गए। झोलाछाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया। थाना रबूपुरा क्षेत्र के आजाद नगर निवासी 24 वर्षीय रिजवान की बुधवार को शादी थी। उसकी बारात  जाने की तैयारी मे थी। घर के बाहर बैंड -बाजा बज रहा था, तथा घर के सदस्य सज- धजकर तैयार थे। औरतें बारात निकालने की तैयारी में जुटी हुई थी। इसी बीच रिजवान की तबीयत खराब हुई। उसके परिजनो ने मोहल्ले में ही क्लीनिक चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर के पास उसे दिखाया। झोलाछाप डॉक्टर ने उसे दवाई दी तथा एक इंजेक्शन लगाया।

इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। उसके परिजन उसे गंभीर हालत में बुलंदशहर के अस्पताल में ले गए, जहां पर उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरो ने उसे नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर किया। देर रात रास्ते में ही रिजवान ने दम तोड़ दिया। दूल्हे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी का माहौल मातम में बदल गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। परिजनो ने इस मामले में अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups