Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News Google Maps ने भटकाया, 5 दोस्तों को जंगल में फंसाया,11 घण्टे रहे भूखे-प्यासे

Google Maps ने भटकाया, 5 दोस्तों को जंगल में फंसाया,11 घण्टे रहे भूखे-प्यासे

by Watan Kesari
0 comment

वतन केसरी डेस्क।

Google Maps led astray, trapped 5 friends in the forest, remained hungry and thirsty for 11 hours :- अगर आप भी बात बात पर रास्ता पूंछने के लिए गूगल मैप पर निर्भर हैं , तो सावधान हो जाइए। Google Maps के चलते 5 दोस्तों के जंगल मे फंस जाने का मामला सामने आया है।यही नहीं घने जंगल में पांचों लगभग 11 घंटे तक भूख और प्यास से परेशान रहे। बमुश्किल उनका सम्पर्क पुलिस से हुआ,तब जाकर उनकी जान बची।

मंदिर जाना पड़ा भारी:

मामला ओडिशा के ढेंकनाल का है। मिली जानकारी के अनुसार 5 दोस्त घूमने के लिए निकले। ये पांच दोस्त एक साथ मशहूर सप्तसज्य मंदिर के दर्शन के लिए बाइक पर निकले थे। पांचों दोस्त सुबह 11 बजे के आसपास मंदिर पुहंंचे। जहां उन्होंने पहाड़ी के ऊपर स्थित मंदिर और विष्णु बाबा के मठ के दर्शन किए। इसके बाद वापस आते समय रास्ते में उन्होंने एक गलत टर्न ले लिया। जिससे वह पांचों रास्ता भटक गए। दोपहर 2 बजे तक वे भटकते हुए घने जंगल के काफी अंदर चले गए। वहां से बाहर निकलने के लिए उन्हें कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। वह गाइडेंस के लिए गूगल मैप्स की मदद भी ले रहे थे, जिससे वह और ज्यादा फंसते जा रहे थे।

गूगल के चक्कर में फंसते चले गए:

काफी देर तक गूगल मैप्स को फॉलो करने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि गूगल मैप्स की मदद लेने से उनकी परेशानी और बढ़ रही है। क्योंकि गूगल मैप्स उन्हें अनजान इलाके की तरफ ले जा रही था। थके और भूखे भटकते हुए वह शाम 5:30 बजे तक वह भुआशुनी खाला पहुंच गए। जहां उन्होंने बाहर निकलने का रास्ता खोजने के लिए घंटों संघर्ष किया। इसी बीच उनमें से एक व्यक्ति पुलिस के साथ संपर्क करने में कामयाब रहा और उन्होंने पुलिस से सहायता मांगी। सूचना मिलने के बाद ढेंकनाल पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और फिर पांचों को बचाने के लिए दो टीमें भेजी गईं। जिसके बाद पांचों को बचाया गया। बता दें कि पांचों दोस्त कटक के एक प्राइवेट ITI कॉलेज के छात्र हैं। जिनके नाम सुजित्य साहू, सूर्य प्रकाश मोहंती, सुभान महापात्रा, हिमांशु दास और अरक्षिता महापात्रा बताए जा रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups