उत्तर कोरिया।
kim jong :- उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। किम जोंग फिर अपने अजीबो गरीब आदेश के लिए चर्चा में है। उन्होंने खाद संकट दूर करने के लिए किम जोंग खाद फैक्ट्रियों में 10 किलो सूखा मल जमा कराने का आदेश दिया है। यह काम देश के सभी नागरिकों को करना होगा। बताया जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया खाद के संकट से जूझ रहा है, ऐसे में किम जोंग ने पॉटी बटोरने का आदेश दिया है।
सनकी किम जोंग ने उत्तर कोरियाई लोगों को अपना मल इकट्ठा करने को कहा है, ताकि फसलों के लिए खाद की कमी पूरा की जा सके। तानाशाह चाहता है कि हर नागरिक 10 किलोग्राम मल इकट्ठा करके करीबी खाद की फैक्टरी को दे। किम जोंग का यह आदेश तब आया है, जब कुछ दिनों पहले उत्तर कोरिया की ओर से मल से भरे गुब्बारे दक्षिण कोरिया में भेजे जा रहे थे। उत्तर कोरिया के लोग तानाशाह के इस आदेश से परेशान है। क्योंकि आमतौर पर इस तरह का आदेश सर्दियों में दिया जाता है।
पैसा जमा करके मल सुखाने से बच सकते हैं
बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया में आयात किए गए खाद की कमी है और किम जों उन की कृषि प्रथम पहल है, जिसके लिए गर्मी में मल का संग्रह शुरू किया गया है। हालांकि उत्तर कोरिया के लोग जो ऐसा नहीं करना चाहते वह कुछ पैसे खर्च कर इससे बच सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रयांगगांग प्रांत के एक निवासी ने कहा कि मल इकट्ठा करने से बचने के लिए 5000 वॉन लगभग 500 रुपए देने पड़ेंगे, जो कई गरीब स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी रकम है।
मानव मल सुखाने का दिया गया आदेश
इसके साथ ही लोगों को स्थानीय स्तर पर पार्टी मीटिंग में मानव अपशिष्ट सुखाने का आदेश दे दिया गया है। तानाशाह का ये आदेश सुनकर लोग परेशान हैं। लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की कि यह पहली बार है, जब गर्मियों में उन्हें ऐसा करने को कहा जा रहा है। इस मौसम में गंदगी और मक्खियां होती हैं। वहीं कई लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि जो लोग एक घर में रहते हैं वह ऐसा कर सकते हैं। लेकिन अपार्टमेंट में रहने वाले लोग क्या करेंगे?