मोतिहारी।
BRIDGE COLLAPSE IN MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में शनिवार रात एक निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर पड़ा। इस पुल की लागत लगभग डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। बिहार में एक सप्ताह के अंदर ये तीसरा पुल गिरा है।
घटना जिले के घोड़ासहन प्रखंड में शनिवार की रात की है, जहां निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया। पुल की ढलाई के बाद ही ये ध्वस्त हो गया। यहां घोड़ासहन प्रखंड के अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क में लगभग 40 फीट पुल बनने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पुल की लागत एक करोड़ 59 लाख 25 हजार 602 रुपए की बताई जा रही है। शनिवार को पुल के उपरी भाग का ढ़लाई का काम हुआ था ,जो बीती रात ही गिर गया। आपको बता दें कि इस पुल का शिलान्यास कुछ माह पहले शिवहर की पूर्व बीजेपी सांसद रमा देवी ने किया था।
अधिकारी बोले असमाजिक तत्वों का काम :
पुल गिरने की घटना का ठीकरा विभागीय अधिकारियों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर फोड़ा है। विभाग का कहना है कि रात में कुछ असामाजिक लोग आए और बेस की शटरिंग तोड़ कर भाग गए,जिससे ये घटना हुई। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है।
एक सप्ताह में गिर गए तीन पुल:
ये भी पढ़ें:-उद्घाटन से पहले ही नदी में बह गया 12 करोड़ का पुल
आपको बता दें कि इससे पहले अररिया में 12 करोड़ की लागत से बना पुल गिर गया था और उसके बाद सिवान में शनिवार को ही गंडक नदी के नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल गिर गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया।