Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News टूटते परिवार को बचाने में जुटी है यहां पुलिस की महिला सुरक्षा इकाई

टूटते परिवार को बचाने में जुटी है यहां पुलिस की महिला सुरक्षा इकाई

by Watan Kesari
0 comment

गौतम बुद्ध नगर।

 जनपद पुलिस की महिला सुरक्षा इकाई परिवार को टूटने से बचाने में जुटी हुई है। महिला सुरक्षा की इकाई की पहल के चलते छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के रिश्ते में आई तल्खी को काउंसलिंग के जरिये दूर कर दिया। इसके बाद दंपती हंसी खुशी साथ रहने के लिए राजी हो गए। एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह ने बताया कि एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज की मांग करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया था। जिस पर एफडीआरसी 108 को मध्यस्थता के लिए निर्देशित किया गया था।

सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा और ओएसडी कुसुम सागर के दिशा निर्देशन में एफडीआरसी 108 में उपस्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेशनल काउंसलर्स की टीम द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी वार्ता की गई व दोनों को सुना व समझाया गया। दोनों पक्षों का छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी विवाद था। जिसमें दोनों पक्षों का काउंसलिंग के उपरांत आपसी सहमति से साथ-साथ रहने का समझौता हो गया । शिकायतकर्ता महिला ने काउंसलिंग के बाद कहा कि वह अपने प्रार्थनापत्र पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।

शिकायतकर्ता महिला की शादी 2021 में घर वालों की पसंद से हुई थी। महिला के एक बेटा भी है। महिला हाउसवाइफ हैं और उसका पति तंबाकू कंपनी में नौकरी करता है। मध्यस्थता के जरिए उनकी टूटती हुई गृहस्थी को बिखरने से बचाया जा सका। कई बार पारिवारिक वाद विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि रिश्तों में कटुता आने लगती है तथा परिवार टूट जाते हैं। परंतु महिला एवं बाल सुरक्षा द्वारा चलाए जा रहे मिडिएशन व काउंसलिंग सेंटर में रिश्तों में आए मतभेदों को दूर करवाते हुए परिवारों को जोडऩे का प्रयास किया जाता रहा है। 2023 में लगभग 3000 परिवारों को टूटने से बचाया गया है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups