Monday, March 17, 2025
Home Breaking-News NCR में बनेगा कबाड़ से बने जानवरों का चिड़ियाघर

NCR में बनेगा कबाड़ से बने जानवरों का चिड़ियाघर

by Watan Kesari
0 comment

18.27 एकड़ में किया जा रहा तैयार, नाइट सफारी के साथ दिखेगा 4डी कॉन्सेप्ट

नोएडा।

एनसीआर का पहला नेचुरल ट्रेल ऑफ  आर्टिफि शियल जू थीम पार्क दिल्ली के एकदम नजदीक महामाया फ्लाई ओवर के पास बनाया जा रहा है। छह महीने में इसका काम पूरा हो जाएगा। यहां कबाड़ से बने आर्टिफिशियल जानवरों को रखा जाएगा। जिनको लोहे के कबाड़ से बनाया गया है। ये जानवर अपनी आवाज में बोलेंगे। रात में इनकी आंख चमकेगी, गर्दन के साथ इनके हाथ पैर भी हिलेंगे। इन जानवरों को 4डी कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जा रहा है। इनके बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब पार्क में इनको लगाया जाएगा।

इन पार्क को नोएडा जंगल ट्रेल नाम दिया गया है। ये भी दावा किया जा रहा है कि ये देश का पहला वेस्ट टू वाइल्ड लाइफ पार्क है। इस पार्क को तीन जोन में बांटा गया है। 18.27 एकड़ में इसे बनाया जा रहा है। पार्क नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस के दोनों और ओखला की ओर जाने वाले कट के पास डेवलप किया जा रहा है। पार्क को एक फ ुट ओवर ब्रिज और एक अंडर पास से कनेक्ट किया जाएगा। पार्क के एक हिस्से में नाइट सफ ारी भी की जाएगी। इसलिए अंडर पास के जरिए पार्क के दोनों हिस्से को जोड़ा जा रहा है। इस अंडर पास से ई कार्ट जाएंगे।

पार्क के तीन जोन में बांटा गया है। पहला जोन.ए 4.05 एकड़ का है। इसमें पार्किंग, एंपीथियेटर 1000 लोगों की क्षमता का, फू ड कोर्ट और ऐग्जीबिशन एरिया है। यहां 8 बसों और 76 कारों की पार्किंग होगी। जोन.बी 8.77 एकड़ का बनाया जा रहा है। इसमें ट्रोपिकल रेन फ ारेस्ट, ग्रास लैंड, वेट लैंड को बनाया जाएगा। जोन.ए और बी को जोडऩे के लिए एक्सप्रेस वे के ऊपर एक एफ ओबी बनाया जाएगा। तीसरा जोन.सी 5.45 एकड़ का है। इसमें आईएस लैंड ओसियन, ट्रेमप्रेट फारेस्ट और पोलर रीजन होगा। इस पार्क को बनाने वाली कंपनी ही इसका संचालन और मेंटेनेंस करेगी। पार्क में आने वाले लोगों के लिए टिकट रखा जाएगा जिसका 50.50 प्रतिशत राजस्व की हिस्सेदारी होगी।

पार्क में सभी पर्यावरण से संबंधित जानवरों को रखा जाएगा। एनसीआर का पहला पार्क होगा जिसमें ई कार्ट के जरिए जंगल नाइट सफ ारी होगी। पार्क में जल, मरुस्थल, बर्फ और घने जंगलों में रहने वाले 800 जानवरों को बनाया जाएगा। फू ड कोर्ट होगा, किड्स प्ले एरिया बनाया जाएगा, पिकनिक स्पॉट होगा। वेस्ट के जरिए आउट डोर फ र्नीचर, आउट डोर लाइटिंग और शॉप बनाई जाएंगी।

पार्क में 500 टन लोहा वेस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। इस लोहे से जंगली जानवरों को बनाया गया है। इसमें विलुप्त जानवरों को भी शामिल किया गया है। जिसमें डायनासोर और उसकी अन्य जातियां के जानवर शामिल है। इसे पूर्णता लोहे से बनाया गया है। जिसमें उनकी आवाज को सॉफ़्ट वेयर के जरिए फ ीड की गई है। इसके बाद लोहे से पार्क में स्कल्पचर बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग भी किया जाएगा। इस पार्क को बनाने में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इसमें हाथी, पैंगुविन, शेर, जिराफ , बल्र्डस, बत्तख, फ्लेमिंगो, बटरफ्लाई, जंगली भैसे, डाइनासौर, गेंडा, मोर, भालू, क्वाला, पांडा आदि को बनाया जाएगा।

ई कार्ट से देखें गे नाइट सफारी:

नोएडा जंगल ट्रेल में आप नाइट सफारी भी कर सकेंगे। यहां बनाया जाने वाला अंडर पास करीब दो करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इसका निर्माण प्राधिकरण करेगा। इस अंडर पास में ई कार्ट और पैदल जाया जा सकेगा। इस अंडर पास और पार्क को फ साड और अन्य कॉन्सेप्ट लाइटों से सजाया जाएगा। ताकि ये दिखने में बिल्कुल जंगल का लुक दे। इस अंडर पास का निर्माण जून में शुरू हो जाएगा। ये पार्क करीब 27 मीटर लंबा होगा। इसकी चौड़ाई 6 मीटर के आसपास होगी। ताकि ई कार्ट आसानी से निकल सके।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups