नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। अब इस मसले पर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जलमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की मांग की है।
पत्र में लिखा गया है कि दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण की कमी हो गई है। हरियाणा से भी कम पानी आ रहा है। दिल्ली को हीटवेव के दौरान ज्यादा पानी की जरूरत है। इसलिए दिल्ली को हरियाणा या उत्तर प्रदेश से अतिरिक्त पानी दिलवाया जाएं।
आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली में जल संकट के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।
सुप्रीम कोर्ट भी गई दिल्ली सरकार:
वहीं हरियाणा से खींचतान के बीच दिल्ली सरकार पानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई है। सरकार की तरफ से एक याचिका दाखिल की गई है। जिसमें दिल्ली ने हरियाणा और हिमाचल से पानी की मांग की है।