Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News एक बच्चे ने बनाई मिट्टी की बकरी, अब 10 लाख में होगी नीलाम

एक बच्चे ने बनाई मिट्टी की बकरी, अब 10 लाख में होगी नीलाम

by Watan Kesari
0 comment

वतन केसरी डेस्क।

ख़बर वाकई चौंका देने वाली है। लेकिन बात यही है कि अपने स्कूल प्रोजेक्ट के लिए एक बच्चे ने मिट्टी की बकरी बनाई और उस पर पेंट कर दिया। अब इस छोटे से खिलौने जैसी दिखने वाली बकरी को 12000 डॉलर यानी 10 लाख के करीब रुपए में नीलामी की तैयारी है। 

क्यों है खास:

ये बकरी खास क्यों न हो , जब इसे खुद एक स्‍कूल प्रोजेक्‍ट के दौरान ब्रिटेन के महाराजा और तत्‍कालीन प्र‍िंस चार्ल्स ने इसे अपने हाथों से तैयार किया था। ये उनके स्कूली दिनों की बात है।  कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उन्‍हें यह प्रोजेक्‍ट दिया गया था। उन्‍होंने अपने हाथ से मिट्टी की यह बकरी तैयार की थी और उसे अपने ही हाथों से पेंट किया था। उनके राजा बनने के बाद यह भूली-बिसरी चीज बेशकीमती संपत्‍त‍ि बन गई। जानकारों की माने तो उस वक्‍त वेल्‍स की रॉयल रेज‍िमेंट का शुभंकर बकरी हुआ करती थी, शायद वहीं से चार्ल्‍स को प्रोजेक्‍ट में बकरी बनाने का आइड‍िया आया होगा। यह उनके द्वारा तैयार एक मात्र मूर्ति है। इसल‍िए नीलामी में इसकी कीमत 12000 डॉलर यानी तकरीबन 10 लाख रुपये लगाई गई है।

https://twitter.com/HansonsUK/status/1795323957543063789?t=I1ooaGaQPDaAcWRuM84dKA&s=19

रसोइए को मिली थी यह मूर्ति:

खबरों के मुताबिक, कैम्ब्रिज में रसोइया के तौर पर काम करने वाली एक मह‍िला को यह मूर्ति मिल गई थी, जिसने इसे अपने भतीजे पैटन को ग‍िफ्ट क‍िया था। ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाले पैटन अब 76 साल के हैं। जब चार्ल्‍स राजा बने तो पैटन ने नीलामीकर्ताओं से संपर्क किया और इस बकरी के बारे में बताया। वहीं नीलामीकर्ता हैन्सन्स ऑक्शनियर्स के मालिक चार्ल्स हैनसन ने कहा, हम इस शाही खोज को पाकर रोमांचित हैं। 

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups