ग्रेटर नोएडा।
थाना दादरी क्षेत्र के गुलावठी गांव में स्थित मंदिर मे स्थापित भगवान परशुराम की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। इस घटना से ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। मौके पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पीतांबर शर्मा, मांगेराम शर्मा, उमाशंकर शर्मा सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ब्राह्मण समाज के लोगों को समझा.बुझाकर अधिकारियों ने वहां पर दूसरी मूर्ति रखवाने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन के लोग ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ मेरठ से मूर्ति लेने के लिए गए हैं। अधिकारियो के अनुसार शाम तक मूर्ति आ जाएगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इस घटना को कारित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की आश्वासन दिया। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने मांग की है कि इस तरह के कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, तथा उनके खिलाफ रासुका लगे। उन्होंने कहा कि इस घटना से ब्राह्मण समाज में भारी रोष है।