नई दिल्ली।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को सभी 7 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया। दिल्ली में शाम 6 बजे तक सभी सात सीटों पर औसत मतदान 54.32 फीसदी दर्ज किया गया। शाम 6 बजे तक दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर 53.27 फीसदी, ईस्ट दिल्ली में 54.37 प्रतिशत जबकि न्यू दिल्ली लोकसभा सीट पर 51.05 फीसदी मतदान हुआ।
इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा 58.30 फीसदी, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर 53.81 प्रतिशत मतदान, साउथ दिल्ली सीट पर 52.83 फीसदी और वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर 54.90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
कई दिग्गज नेताओं ने डाला वोट:
केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, आप नेता और मंत्री आतिशी, निवर्तमान पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर और अलग-अलग दलों के उम्मीदवारों ने सुबह-सुबह वोट डाला। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला।
वहीं नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी परिवार सहित वोट डाला।