रायबरेली।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान जारी है। जिनमें रायबरेली लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। इस सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी से दिनेश प्रताप सिंह उम्मीदवार हैं। इस हॉट सीट पर मतदान के शुरू होते ही कॉंग्रेस और सहयोगी दलों ने शिकायतें करनी शुरू कर दी।
उधर यूपी कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से दावा किया गया कि रायबरेली विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 312 पर बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह का गुंडा भाई अवधेश सिंह अपने गुर्गों के साथ दबंगई कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाकर बस्ता उठा ले गया! भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के गुर्गों ने पूरी रायबरेली में आतंक मचा रखा है, लेकिन सत्ता की कठपुतली बना प्रशासन आंखों में पट्टी बांधे बैठा हुआ है। इसी प्रकार कई शिकायतें की गईं और एक दो वीडियो शेयर भी की गईं।
इन सब शिकायतों केबीच राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे और बूथ दर बूथ निरीक्षण किया। यहाँ राहुल गांधी ने तमाम बूथों पर लोगों से मुलाकात भी की। राहुल गांधी के रायबरेली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जोश हाई था।
मतदान के दौरान गुंडई की शिकायतों पर बूथ – बूथ पहुंचे राहुल गांधी
142